E Shram Card List 2026 को लेकर असंगठित क्षेत्र के करोड़ों श्रमिकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए जनवरी 2026 में नई लाभार्थी सूची (E Shram Card New List) जारी कर दी गई है। इस अपडेट के बाद यह पूरी तरह साफ हो गया है कि किन श्रमिकों को आने वाले महीनों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ (Direct Benefit Transfer DBT) मिलेगा।
देशभर के मजदूर, दिहाड़ी कामगार, घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, निर्माण श्रमिक, रिक्शा चालक और स्वरोज़गार से जुड़े लोगों में इस सूची को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है।
Shram Card List 2026 क्या है?
ई-श्रम कार्ड लिस्ट वह आधिकारिक सूची होती है, जिसमें उन श्रमिकों के नाम शामिल किए जाते हैं जो असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं ई-श्रम पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं आधार और बैंक खाते से लिंक हैं पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं
जनवरी 2026 में जारी की गई यह नई सूची उन लाभार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिन्हें बीमा, पेंशन, आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना है।
जनवरी 2026 की नई ई-श्रम कार्ड लिस्ट में किनका नाम शामिल है?
नई Shram Card List January 2026 में उन्हीं श्रमिकों को शामिल किया गया है जिन्होंने समय पर ई-श्रम कार्ड बनवाय सही और वैध दस्तावेज़ जमा किए बैंक खाता आधार से लिंक किया। KYC प्रक्रिया पूरी किया है उनको ही ई-श्रम कार्ड लिस्ट में शामिल किया जाएगा जिन श्रमिकों की जानकारी अधूरी थी या दस्तावेज़ गलत पाए गए, उनका नाम फिलहाल सूची में शामिल नहीं किया गया है।
ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलने वाले प्रमुख लाभ
ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर ₹2 लाख आंशिक विकलांगता पर ₹1 लाख तक का बीमा दिया जाएगा
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
राज्य सरकारों की श्रमिक कल्याण योजनाएं
फ्री राशन, स्वास्थ्य योजना, आवास योजना
सरकारी सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
योग्य श्रमिकों को 60 वर्ष के बाद ₹3000 मासिक पेंशन का लाभ मिल सकता है।
Shram Card List 2026 Online कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम ई-श्रम कार्ड लिस्ट में है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
ऑनलाइन प्रक्रिया:
eshram.gov.in वेबसाइट पर जाएं
“Update / Check Status” विकल्प चुनें
आधार नंबर या UAN नंबर दर्ज करें
OTP वेरीफाई करें
स्क्रीन पर Shram Card Status / List दिखाई दे जाएगी
अगर नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका नाम Shram Card New List 2026 में नहीं दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है:
अपनी KYC अपडेट करें
बैंक खाता और आधार लिंक करवाएं
ई-श्रम पोर्टल पर विवरण सुधारें
नजदीकी CSC सेंटर से संपर्क करें
अक्सर अगली सूची में सही जानकारी अपडेट होने के बाद नाम जोड़ दिया जाता है।
ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता (Eligibility)
आवेदक भारत का नागरिक हो
आयु 16 से 59 वर्ष के बीच हो
असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो
EPFO / ESIC का सदस्य न हो
जरूरी दस्तावेज़
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
पासपोर्ट साइज फोटो